नई दिल्ली: अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। जहां एक तरफ आलिया इन दिनों डांस और कुकिंग सीखने पर ध्यान दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वरुण थाइलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। खबरों के अनुसार यहां उनकी खास दोस्त नताशा दलाल भी मौजूद हैं। लेकिन इन सबके बीच हाल ही में आलिया और वरुण का एक कार्टून सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
- 'फुकरे रिटर्न' की लेडी बॉस के रूप में रैंप पर जलवे बिखेरेंगी ऋचा चड्ढा
- दूसरा भाग रिलीज होने के बाद भी कायम रहेगी ‘बाहुबली’ की दुनिया
- PICS: नन्हें तैमूर के साथ पहली बार ड्राइव पर निकलीं मम्मी करीना
वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना आलिया की एक कार्टून तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' वाले लुक में नजर आ रहे हैं। इसे कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
10 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में वरुण झांसी के रहने वाले बद्रीनाथ बंसल का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया कोटा की लड़की वैदेही की भूमिका में दिख रही है। फिल्म में एक बार फिर से दोनों की जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है।
इस फिल्म में आलिया और तीसरी बार साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई दिए हैं। इससे पहले इन दोनों को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी साथ देखा गया था। इस बार दोनों को दर्शकों का खूब प्यार हासिल हुआ है और फिल्म बॉक्स ऑफिस काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।