1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका के लिए 'पद्मावती' के सेट पर पहुंचीं आलिया

दीपिका के लिए 'पद्मावती' के सेट पर पहुंचीं आलिया

 Published : Nov 18, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 04:49 pm IST

‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरु की जा चुकी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। भंसाली इस फिल्म में दीपिका को लेने के बारे में काफी पहले ही घोषणा कर चुके थें। अब दीपिका ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। हाल ही में...

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग शुरु की जा चुकी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। भंसाली इस फिल्म में दीपिका को लेने के बारे में काफी पहले ही घोषणा कर चुके थें। अब दीपिका ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। हाल ही में आलिया भट्ट उन्हें पद्मावती के अवतार में देखने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंच गईं। फिल्म के सेट पर पहुंचीं आलिया ने बताया कि दीपिका पद्मावती की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म 'उड़ता पंजाब' की अभिनेत्री आलिया बुधवार को 'पद्मावती' के सेट पर गईं थीं। उन्होंने बताया, "मैं ‘पद्मावती’ के सेट पर गई। संजय सर (संजय लीला भंसाली) और दीपिका से मुलाकात की। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।" इस फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगें।

आलिया ने गुरुवार को अपनी आने वाली फिल्म 'डियर जिंदगी' के बारे में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं।

सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम करने के बारे में उन्होंने कहा, "मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती। पहली बार शाहरुख खान और गौरी शिंदे के साथ काम का अनुभव अलग ही रहा। सही मायने में 'डियर जिंदगी' अलग तरह की फिल्म है।" 'डियर जिंदगी' 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन