1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया ने करण को दिया भावुक संदेश, हस्तियों में भी इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

आलिया ने करण को दिया भावुक संदेश, हस्तियों में भी इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

 Published : May 25, 2017 07:06 pm IST,  Updated : May 25, 2017 07:06 pm IST

करण जौहर गुरुवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें दुनिया के हर कोने से उनके फैंस उन्हें ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं। वहीं सिनेमाजगत की तमाम हस्तियों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। आलिया भट्ट ने करण के साथ एक तस्वीर शेयर

karan- India TV Hindi
karan

नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी बेहतरीन फिल्मों के दम पर खास पहचान बना चुके फिल्मकार करण जौहर गुरुवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें दुनिया के हर कोने से उनके फैंस उन्हें ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं। वहीं सिनेमाजगत की तमाम हस्तियों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। आलिया भट्ट ने करण के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा, “पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। करण आप मेरे पिता, मेरे शिक्षक और आखिर में घर में मेरे फैशन पुलिस जो कि काफी मायने रखता है हो...हा हा हा...। मुझे नहीं पता मैं आपके बिना क्या करती। बहुत सारा प्यार करण।“ वरुण धवन ने भी करण के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो करण...आपको जीवन में आगे और खुशियां मिलें...। मैं जितने भी लोगों को जानता हूं...उनमें से आप सर्वश्रेष्ठ है..जैसे हैं वैसा होने के लिए शुक्रिया..।“

अनिल कपूर ने लिखा, “पिताओं की श्रेणी में नए करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह साल अभी तक आपके लिए बेहतरीन रहा है...उम्मीद है आगे भी ऐसा ही रहेगा।“ मलाइका करोड़ा ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो बेहद उन्मादी करण...आपकी जिंदगी में प्यार और खुशियां हमेशा बनी रहे।“ शिल्पा शेट्टी ने लिखा, प्रिय करण जन्मदिन की शुभकामनाएं। अब आपके परिवार में दो और लोग जुड़ जाने से आपकी खुशी और सफलता भी दोगुनी हो जाएं। गौरी खान ने करण, पति शाहरुख और बेटे आर्यन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो करण।“ फराह खान ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक करण...। बहुत सारा प्यार।“

अभिनेता सचिन जोशी ने लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं करण...भगवान आपके सभी सपने एवं इच्छाएं पूरी करे। आने वाला साल बेहतरीन हो..।“ मॉडल एंव अभिनेत्री सूफी चौधरी ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्रिय करण...नटखट, व्यावहारिक, ईमानदार, हर चीज में बेहतरीन और अब सर्वश्रेष्ठ पिता भी। आपको जीवन में सभी खुशियां एवं अच्छा स्वास्थ्य मिले। बहुत सारा प्यार।“ संगीतकार सचिन-जिगर ने लिखा, “करण को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...फिल्म जगत के सबसे रचनात्मक व्यक्ति।“ सोनू निगम के ट्विटर छोड़ने पर अनुपम खेर ने दी उन्हें ये सलाह

मशहूर पत्रकार बरखा दत्त ने भी करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हंसमुख, हार्दिक, नटखट करण को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं...जो यारों के यार होने के नाते हमेशा मुझे हरा देते हैं...आपका आने वाला साल बेहतरीन हो।“ आईफा के आधिकारिक ट्विटर पेज पर भी करण को जन्मदिन की बधाई दी गई। उन्होंने लिखा, “उनका सिनेमा के लिए अमिट प्यार ही उन्हें असाधारण फिल्मकार बना देता है।“ ‘बाहुबली 2’ की ‘दंगल’ से तुलना करने पर बोले आमिर खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन