1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू निगम के ट्विटर छोड़ने पर अनुपम खेर ने दी उन्हें ये सलाह

सोनू निगम के ट्विटर छोड़ने पर अनुपम खेर ने दी उन्हें ये सलाह

 Published : May 25, 2017 05:19 pm IST,  Updated : May 25, 2017 05:19 pm IST

अभिजीत भट्टाचार्य ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण इन दिनों काफी विवादों के घेरे में हैं। अब उनके हाल ही में उनके समर्थन में उतरे गायक सोनू निगम ने भी ट्विटर छोड़ दिया है। अब इस कदम के लिए उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज कालाकार अनुपम खेर ने सलाह दी है

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण इन दिनों काफी विवादों के घेरे में हैं। अब उनके हाल ही में उनके समर्थन में उतरे गायक सोनू निगम ने भी ट्विटर छोड़ दिया है। अब इस कदम के लिए उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज कालाकार अनुपम खेर ने सलाह दी है कि वह 'कुछ लोगों की नकारात्मकता' से प्रभावित नहीं हों। एक ट्वीट में खेर ने कहा, "प्यारे सोनू! तुमने अपनी पहचान खुद बनाई है। तुम साहसी हो, मौलिक हो, प्रेरणादायक हो, सफल इंसान हो और एक योद्धा हो। दूसरों की नकारात्मकता से खुद को प्रभावित मत होने दो।"

एक महिला के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के लिए अभिजीत का ट्विटर अकाउंट अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया, जिसके विरोध में सोनू ने भी ट्विटर को अलविदा कह दिया। इससे पहले अपने 24 पोस्ट में सोनू ने यह भी बताया कि वह ट्विटर क्यों छोड़ रहे हैं? अब इस खूबसूरत बाला को लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान, जानिए किसकी है ये बेटी

अजान के दौरान लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताने के बाद विवादों में फंसे सोनू ने ट्वीट कर कहा था, "मेरा कोई धर्म नहीं है। मैं अपने धर्म का पालन करता हूं, जिसमें मैं सब में से अच्छे का चुनाव करता हूं। जो समझ सकते हैं, इस बात को जानते हैं और जो नहीं समझ सकते, उनके साथ मेरी दुआएं हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन