
इस सवाल की प्रतिक्रिया में आमिर ने कहा, "मैं ऐसा ही हूं। लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छी जगह है, लेकिन हम सबका एक अलग व्यक्तित्व होता है। ऐसे में देखा जाए, तो मैं अधिक मिलनसार व्यक्ति नहीं हूं। इसलिए, मैं सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं रहता हूं और मुझे नहीं लगता कि मेरी ये आदत बदलेगी।"
आमिर की फिल्म 'दंगल' में दिग्गज पहलवान महावीर फोगाट के साथ-साथ उनकी बेटियों और भारतीय महिला पहलवानों गीता फोगाट और बबीता फोगाट की भी कहानी बताई गई है। चीन में रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार सफलता हासिल करते हुए देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली गैर-हॉलीवुड फिल्म बनने का इतिहास रचा है। यह फिल्म 5 मई को चीन के 7,000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई थी और इसने 28 मई की शाम तक 872 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। आमिर ने कहा, "हमारी आशा थी कि इस फिल्म से चीन के दर्शक खुद को जोड़ पाएं, लेकिन यह इस प्रकार की सफलता हासिल करेगी। इसका हमें अंदाजा नहीं था। हम हैरान थे।"