
Aamir Khan
अभिनेता ने कहा कि चीन के दर्शक भावुक रूप से इस फिल्म से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, "मैंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए दी गई चीनी दर्शकों की प्रतिक्रिया को पढ़ा। उन्होंने बताया था कि किस प्रकार इस फिल्म और इसके किरदारों से वे प्रेरित हुए। इस फिल्म को देखकर कई लोगों ने अपने माता-पिता से बात की और रोए भी। यह काफी भावुक प्रतिक्रिया है। यही कारण है कि फिल्म ने इतनी सफलता हासिल की।"
आमिर का मानना है कि कुश्ती की क्रिकेट के साथ तुलना सही नहीं है। अभिनेता ने कहा, "एक समान स्तर पर किसी भी चीज की तुलना की जा सकती है। अगर आप कुश्ती की तुलना क्रिकेट के साथ कर रहे हैं, तो मुझे नहीं लगता कि आप ऐसा कर पाएंगे।"