1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी ने दिया बेटियों के लिए खास संदेश

बिग बी ने दिया बेटियों के लिए खास संदेश

 Published : Dec 06, 2016 02:08 pm IST,  Updated : Dec 06, 2016 02:11 pm IST

अमिताभ बच्चन ने कुछ वक्त पहले ही अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा और पोती अराध्या बच्चन के लिए एक बेहद खूबसूरत कविता लिखी थी। बिग बी का कहना है कि बेटियां दुनिया का सबसे अच्छा उपहार हैं और सभी को उनका सम्मान करना चाहिए।

bigg b- India TV Hindi
bigg b

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ वक्त पहले ही अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा और पोती अराध्या बच्चन के लिए एक बेहद खूबसूरत कविता लिखी थी। बिग बी का कहना है कि बेटियां दुनिया का सबसे अच्छा उपहार हैं और सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। अमिताभ ने कहा कि लोगों को अपनी बेटियों को इतना प्यार करना चाहिए, जितना वह कर सकते हैं, क्योंकि वह सभी दृष्टियों से विशेष हैं। अमिताभ और अभिनेत्री जया बच्चन की एक बेटी श्वेता नंदा है।

इसे भी पढ़े:- ...तो इस कारण फिल्मों में काम करते हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, “बेटियां सर्वोत्तम उपहार हैं, मेरी बेटी इस दुनिया की सबसे सुंदर लड़की है, सभी बेटियां सुंदर हैं। उनसे स्नेह कीजिए, उनका सम्मान कीजिए, उनकी इज्जत कीजिए।“ एक अन्य पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, “बेटियां खास होती हैं, मेरे लिये, समाज के लिये, देश के लिए। बेटियां विशेष होती हैं।“

बिग बी ने बेहतरीन अदाकारी के लिए मिला स्टार स्क्रीन अवार्ड भी अपनी बेटी श्वेता को समर्पित कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “बेटियां सर्वोत्तम होती हैं। मैं दुनिया में अपनी सबसे सुंदर बेटी श्वेता को यह पुरस्कार समर्पित करता हूं।“

बिग बी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी, एंड्रिया तारियांग और अंगद बेदी बेदी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह महिलाओं पर आधारित फिल्म थी, जिसमें बिग बी ने बेहद शानदार ढंग से उनके मान-सम्मान की परिभाषा को दर्शकों के सामने पेश किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन