मुंबई: अमिताभ बच्चन की समधन और राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा इस दुनिया से चली गईं। उन्हें मंगलवार को दिल्ली में अंतिम विदाई दी गई। अमिताभ बच्चन पूरे परिवार के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अमिताभ ने वापस लौटकर अपने ट्विटर पर ऋतु नंदा के लिए एक इमोशनल ट्वीट भी किया। अमिताभ ने मंगलवार की रात 11.30 बजे लिखा- ''एक आदर्श बेटी, क आदर्श बहन, एक आदर्श पत्नी , एक आदर्श मां, एक आदर्श समधी और एक आदर्श मित्र हमसे आज सदा के लिए दूर चली गईं । जीवन में कुछ क्षण ऐसे होते हैं, जिन्हें शोक की शांति का आदर मिलना चाहिए।"
Related Stories
कपिल शर्मा की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, इतनी क्यूटनेस देखकर नजर नहीं हटेगी
ऋतु नंदा, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की सास थीं। उनके बेटे निखिल नंदा से श्वेता ने शादी की है। ऋतु नंदा का निधन सोमवार की देर रात हुआ। ऋतु साल 2013 से कैंसर से पीड़ित थीं। 72 साल की उम्र में वो इस दुनिया से चल बसीं।
अंतिम संस्कार के वक्त उनकी पोती नव्या नवेली अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। मामा अभिषेक ने उन्हें सहारा दिया।




प्रियंका चोपड़ा जोनस-रिचर्ड मैडेन रूसो ब्रदर्स और अमेजॉन की स्पाई सीरीज ’सिटाडेल’ में आएंगे नजर
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें