1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर का बेहतरीन प्रदर्शन अभी बाकी है।

अनिल कपूर का बेहतरीन प्रदर्शन अभी बाकी है।

 Published : Jul 09, 2016 10:55 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 10:55 pm IST

चार दशकों तक अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मनेरंजन कर चुके अभिनेता अनिल कपूर आज भी अपने अभिनय से लोगों को लुभाते नजर आते हैं। अनिल कपूर के अंदर अब भी बेहतर काम करने की भूख है।

anil- India TV Hindi
anil

नई दिल्ली: बॉलीवुड में लगभग चार दशकों तक अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मनेरंजन कर चुके अभिनेता अनिल कपूर आज भी अपने अभिनय से लोगों को लुभाते नजर आते हैं। अनिल कपूर के अंदर अब भी बेहतर काम करने की भूख है। अभिनेता-निर्माता का कहना है कि उनका बेहतरीन प्रदर्शन आना अभी बाकी है। आगामी टेलीविजन सिरीज '24: सीजन 2' से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे अनिल ने यहां 23 जुलाई से टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक के प्रचार के दौरान कहा, "मेरा बेहतरीन प्रदर्शन अभी बाकी है। मुझमें अभी बेहतर से बेहतर काम करने की भूख है।"

इसे भी पढ़े:- चाचा-भतीजा के किरदार को पर्दे पर उतारेंगे अनिल-अर्जुन

अनिल ने कहा कि वह मनोरंजन जगत में काफी लंबे समय से हैं, लेकिन बेहतर काम करने के लिए उनकी भूख बढ़ रही है। अपने करियर के दौरान अनिल ने विभिन्न शैलियों में हाथ आजमाया है, लेकिन उनका कहना है कि वह दूसरों को सुझाव देने में सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "मैं किसी को सुझाव नहीं दे सकता, बल्कि दूसरों से सीखता हूं। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। हर कोई प्रतिभावान होता है, पर आपको कड़ी मेहनत करनी होती है। उसके बाद ही सफलता मिलती है।" अनिल ने यह भी कहा कि '24' के पहले सीजन की तुलना में इस सीरीज में दिखने वाले मार-धाड़ के दृश्य काफी अलग हैं।

'24 : सीजन 2' की शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए अनिल ने बताया, "इसकी शूटिंग पूरी करने में लगभग 200 दिन लगेंगे। हमने 120-130 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली है, लेकिन 70-80 दिनों की शूटिंग बाकी है। मुझे लगता है कि पहले की तुलना में इस बार दर्शक इसे और अधिक पसंद करेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन