1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने अपनी 500वीं फिल्म का खुलासा किया

अनुपम खेर ने अपनी 500वीं फिल्म का खुलासा किया

 Published : Jun 14, 2016 09:03 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 09:04 pm IST

अनुपम खेर ने हिन्दी सिनेमाजगत में अपने दमदार अभिनय से दर्शको के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। लेकिन अब अनुपन खेर ने अपने शानदार अभिनय करियर में एक और मुकाम हासिल कर लिया है।

anupam- India TV Hindi
anupam

ह्यूस्टन: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हिन्दी सिनेमाजगत में अपने दमदार अभिनय से दर्शको के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। लेकिन अब अनुपन खेर ने अपने शानदार अभिनय करियर में एक और मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने हाल ही में हॉलीवुड की एक फिल्म ‘द बिग सीक’ साइन कर ली है जो उनकी 500 वीं फिल्म होगी।

इसे भी पढ़े:- संदीपा धर ने की अनुपम खेर की प्रशंसा

‘उड़ता पंजाब’ विवाद में उतरे अनुपम खेर ने कही बड़ी बात

करीब 32 साल पहले पुरस्कार हासिल करने वाली फिल्म ‘सारांश’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अनुपम खेर इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेताओं होली हंटर, जोए कजान, रे रोमानो, कुमैल ननजियानी और अदील अख्तर सहित कई अन्य के साथ नजर आएंगे।

जुड अप्टोव के निर्माण में बनने वाली फिल्म की कहानी ननजियानी और गोरडॉन के अपने रिश्ते पर आधारित है जो पाकिस्तान में जन्मे पुरुष और अमेरिका में जन्मी महिला हैं। अनुपम फिल्म में कुमैल ननजियानी के पिता की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। रोमानो और हंटर कजान के चरित्र के माता-पिता की भूमिका में होंगे।

पाकिस्तान मूल के अमेरिकी स्टैंडअप कॉमेडी अभिनेता और पॉडकास्ट मेजबान ननजियानी ने एक लेखिका, हॉस्य निर्माता एमिली वी गोरडोन से शादी की थी। उन्हें बूकर पुरस्कार मिला था और उन्होंने जुलाई 2014 में कॉमेडी सेन्ट्रल से प्रसारित होने वाले हास्य कार्यक्रम ‘द मेल्टडान विद जॉन एंड कुमैल’ का निर्माण किया था।

बेरी मेंडल भी इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं और फिल्मनेशन इसमें धन निवेश कर रहा है। इन दिनों न्यूयार्क गए अनुपम खेर ने फोन पर एक इंटरव्यू देते हुए अपनी 500 वीं फिल्म के बारे में जानकारी दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन