मुंबई: फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने निर्देशक नीरज पांडे की आगामी फिल्म 'एम.एस. धौनी: दि अनटोल्ड स्टोरी' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। खेर हाल ही में अपने नाटक 'मेरा वो मतलब नहीं था' के लिए विश्व दौरे से वापस आए हैं। धौनी की बॉयोपिक में खेर को धौनी के पिता पान सिंह का किरदार निभाते देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी शादी के Plans किए रिवील
दिग्गज अभिनेता ने सोमवार ट्वीट किया, "अपने पसंदीदा निर्देशक नीरज पांडे के साथ फिल्म 'एम.एस. धौनी : दि अनटोल्ड स्टोरी' की शूटिंग के लिए कोलकाता से होकर खड़गपुर जा रहा हूं। मैं धौनी के पिता का किरदार निभा रहा हूं।"
इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भारत के लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी एम.एस. धौनी का किरदार निभा रहे हैं वहीं कियारा आडवाड़ी फिल्म में धोनी की पत्नी साक्षी के रूप में नजर आएंगी।