1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 3 साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या से गुस्से से भर गई एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, Twitter पर की ये अपील

3 साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या से गुस्से से भर गई एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, Twitter पर की ये अपील

 Published : Aug 01, 2019 11:47 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 10:18 am IST

अनुष्का शर्मा ने इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लिया है। वह आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 'ज़ीरो' फिल्म में नज़र आई थीं।

Anushka Sharma- India TV Hindi
Anushka Sharma Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक ट्वीट कर झारखंड के जमशेदपुर की दिल दहला देने वाली घटना पर गुस्सा ज़ाहिर किया है। यहां तीन साल की बच्ची को रेलवे स्टेशन से किडनैप कर गैंगरेप किया गया। इसके बाद बच्ची का गला काट दिया गया। इस घटना से आक्रोशित एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।

अनुष्का ने ट्वीट किया, '3 साल की बच्ची, जो रेलवे स्टेशन पर अपनी मां के पास सो रही थी, उसे किडनैप किया गया, गैंगरेप किया गया और जमशेदपुर में गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। ये बेहद घिनौना और अमानवीय है। इस घटना के बारे में जानकर मैं गुस्से से भर गई हूं। ये बहुत डरावना है। मैं उम्मीद और अपील करती हूं कि इस मामले में जल्द से जल्द न्याय मिले और आरोपियों को कड़ी सजा मिले, ताकि अगली बार ऐसा नृशंस काम करने से पहले रूह कांप उठे।'

ये भी पढ़ें: करीना कपूर की इन Photos को देख नहीं हटा पाएंगे नज़र, वायरल हुआ लेटेस्ट फोटोशूट

बता दें कि बीते 25 जुलाई की रात को टाटानगर रेलवे स्टेशन के परिसर में 3 साल की बच्ची चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस ने आरोपी रिंकू साहू को उसके घर से धर दबोचा। उसने अपने दोस्त कैलाश कुमार के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की और बच्ची का धड़ बरामद कर लिया, लेकिन उसका सिर नहीं मिला। आरोपी ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।

Also Read:

करीना कपूर की इन Photos को देख नहीं हटा पाएंगे नज़र, वायरल हुआ लेटेस्ट फोटोशूट

Taapsee Pannu Birthday: जानें प्यारी सी मुस्कान वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू का डाइट प्लान और वर्कआउट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन