नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को लेकर चर्चा में हुए हैं। इनकी यह फिल्म लेखक चेतन भगत की किताब हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन बिहार के एक गांव के रहने वाले सीधे साधे लड़के की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा शहर में रहने वाली एक अमिर लड़की के किरदार में हैं।
फिलहाल फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में काफी व्यस्त है। इसी दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ है कि श्रद्धा और अर्जुन दोनों ही पंजाबी खाने के बेहद शौकीन हैं। लेखक व निर्माता चेतन भगत और निर्देशक मोहित सूरी भी इस मामले में उनका पूरा साथ देते हैं। पंजाबी खाने का भरपूर लुत्फ उठाना है तो चंडीगढ़ से बेहतर कौन सी जगह हो सकती है। 'बाहुबली' के प्रभास 6000 लड़कियों का तोड़ इस बॉलीवुड बाला पर हुए फिदा
अब फिल्म के प्रचार के लिए 'हॉफ गर्लफ्रेंड' की टीम अभी चंडीगढ़ पहुंच रही है, जहां वे सभी फिल्म के प्रचार के साथ-साथ अपने पसंदीदा खाने का लुत्फ उठाते हुए नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इसके बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।