मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले काफी से गैंगेस्टर से राजनेता बने अरुए गवली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘डैडी’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। गवली जेल में सजा भी काट चुके हैं। हाल ही में उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई गई है। जिसमें अर्जुन, गवली का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे है। इस फिल्म में किसी की भी छवि को सुधारने की कोशिश नहीं की गई है।
- सुनील ग्रोवर के बाद अब बॉलीवुड हस्तियों ने भी किया कपिल शर्मा का बायकॉट?
- 'Anaarkali Of Aarah' Movie Review: शानदार अभिनय और दमदार कहानी से भरपूर है स्वरा की फिल्म
- माधुरी ने बताया, स्टार किड्स के लिए क्यों मुश्किल होता है इंडस्ट्री में जगह बनाना
फिल्म ‘डैडी’ 61 वर्षीय गवली के जीवन पर आधारित है जो हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अर्जुन का कहना है कि फिल्म की टीम को उनके परिवार को यह यकीन दिलाना पड़ा था कि इसकी पटकथा को लेकर बेहद संवेदनशीलता बरती जाएगी और गवली खुद भी नहीं चाहता, उसे बतौर नायक दिखाया जाए।
अर्जुन ने कहा, “परिवार को समझाने में काफी वक्त लगा लेकिन सौभाग्य से वे सहमत हो गए। अरुण गवली जब पेरोल पर बाहर आया तो हमें उससे मिलने का अवसर मिला। तब गवली ने कहा था, मैं नहीं चाहता कि मुझे नायक के तौर पर दिखाया जाए। मेरी कहानी जैसी है वैसी ही रहनी चाहिए।“ अर्जुन इस फिल्म को जुलाई में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।