1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी ने बताया, स्टार किड्स के लिए क्यों मुश्किल होता है इंडस्ट्री में जगह बनाना

माधुरी ने बताया, स्टार किड्स के लिए क्यों मुश्किल होता है इंडस्ट्री में जगह बनाना

 Published : Mar 24, 2017 03:37 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 03:37 pm IST

स्टारकिड होने के कारण यह अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं इन सितारों के फैंस भी यह उम्मीद रहती है कि इनके बच्चे भी आने वाले वक्त में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इसे लेकर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित-नेने का कहना है कि...

madhuri Dixit- India TV Hindi
madhuri Dixit

मुंबई: सिनेमाजगत के सितारे अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर जितने चर्चा में रहते हैं, उतनी ही सुर्खियां उनके बच्चे भी बटोरते हैं। स्टारकिड होने के कारण यह अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं इन सितारों के फैंस भी यह उम्मीद रहती है कि इनके बच्चे भी आने वाले वक्त में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इसे लेकर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित-नेने का कहना है कि फिल्मी सितारों के बच्चों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आसानी से जगह बन जाने की आम धारणा के विपरीत उन पर लगातार उम्मीदों का दबाव होता है जिससे चीजें उनके लिए और मुश्किल हो जाती हैं।

माधुरी का मानना है कि फिल्मी सितारों के बच्चों को लेकर लोगों का रूख ज्यादा कड़ा रहता है। उन्होंने कहा, “सितारों के बच्चों के लिए यह सख्त होता है क्योंकि वो लगातार निगरानी में होते हैं और बाहरियों के मुकाबले लोग उनकी समीक्षा ज्यादा सख्त तरीके से करते हैं। आप किसी बाहरी के लिए थोड़ा नरम रवैया रख सकते हैं लेकिन किसी सितारे के बच्चे के लिए यह थोड़ा सख्त ही होगा।“

माधुरी ने हालांकि यह भी कहा कि किसी बाहरी के लिए भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना मुश्किल होता है क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि फिल्म इंडस्ट्री में चीजें कैसे चलती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन