नई दिल्ली: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री असिन और माइक्रोमैक्स के को फाउंडर राहुल शर्मा ने आज सुबह ईसाई धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया है। साथ ही आज शाम असिन और राहुल हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार दिल्ली के लग्जरी होटल दुसित देवरान में एक दूसरे से विवाह कर परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
इसे भी पढ़े:जानिए कैसे शुरू हुई राहुल और असिन की लव स्टोरी
हिन्दू धर्म से अब दोनों की शादी नई दिल्ली स्थित लग्जरी होटल ''दुसित देवरान'' में सात फेरे लेकर होगी। यहां के लग्जरी होटल 'दुसित देवरान' में हो रही सेरेमनी में रात तक बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार पहुंच सकते हैं।
रात में हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसान दोनों युगल सात फेरे लेंगे। धर्मो और रीति रिवाजों की बात की जाए तो राहुल और असिन की शादी दो प्रकार से हो रही है। सुबह चर्च में ईसाई धर्म से दोनों ने विवाह कर लिया है और शाम हिन्दू धर्म के अनुसार दोनों एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है क्रिश्चियन शादी के फंक्शन में फैमिली और कुछ दोस्तों को मिलाकर करीब 50 लोगों ही शामिल हुए थे। वहीं दूसरी ओर शाम को हिन्दू धर्म के मुताबिक होने वाली शादी में करीब 200 लोगों के आने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा 23 जनवरी को दोनों की शादी का रिसेप्शन मुंबई में रखा गया है जिसमे कई बड़ी फ़िल्मी हस्तियां और बिज़नेस जगत के लोग शिरकत कर सकते हैं।
अगली स्लाइड में देखिये असिन और राहुल की शादी की कुछ खास तस्वीरें:-