1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीन दिन में कमाए 35.74 करोड़

एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीन दिन में कमाए 35.74 करोड़

 Published : Apr 27, 2015 05:02 pm IST,  Updated : Apr 27, 2015 05:04 pm IST

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से बॉलिवुड की न सहीं पर हॉलिवुड की फिल्में भारत में लोंगो का खूब मनोरंजन कर रही हैं और अच्छी कमाई भी कर रही है। पहले फ्यूरियस 7 और अब

एवेंजर्स : एज ऑफ...- India TV Hindi
एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन कलेक्शन: तीन दिन में 35.74 करोड़ रूपये

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से बॉलिवुड की न सहीं पर हॉलिवुड की फिल्में भारत में लोंगो का खूब मनोरंजन कर रही हैं और अच्छी कमाई भी कर रही है। पहले फ्यूरियस 7 और अब एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन। पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई सुपरहीरोज़ की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 35.74 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

 
व्यापार विश्लेषक और फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के अनुसार, एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन ने 2012 में आई 'एवेंजर्स' से ढ़ाई गुना ज्यादा बिज़नेस किया है जो की लाजवाब है।

वही दूसरी तरफ, महीने की शुरूआत में आई फ्यूरियस 7 से अगर इस फिल्म की तुलना की जाए तो बावजूद इसके की फ्यूरियस 7 ने ज्यादा कमाई की थी, एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सराहनिय है। फ्यूरियस 7 ने जहां पहले तीन दिनों में 2300 स्क्रीन्स के साथ 38 करोड़ की कमाई की थी वहीं एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन के 1300 स्क्रीन्स के साथ 35 करोड़ से ऊपर के बिज़नेस किया है।

लेकिन इस हफ्ते आ रही अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' से एवेंजर्स की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ने वाली है। 'गब्बर इज बैक' साल की लोकप्रिय फिल्मों में शामिल है और चूंकी काफी समय से बॉलिवुड के किसी बड़े स्टार की फिल्म नहीं आई है, ऐसे में 'गब्बर' को अच्छा फायदा मिल सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन