1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Baahubali 2 को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए कितनी बड़ी है फिल्म?

Baahubali 2 को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए कितनी बड़ी है फिल्म?

 Published : Apr 12, 2017 03:22 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 03:22 pm IST

एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली-द कन्क्लूजन' रिलीज के लिए तैयार है। बाहुबली के सभी फैंस बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

baahubali- India TV Hindi
baahubali Image Source : PTI

मुंबई: एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली-द कन्क्लूजन' रिलीज के लिए तैयार है। बाहुबली के सभी फैंस बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

हाल ही में फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म से जुड़ी कुछ बातों का ख़ुलासा किया है जिसमें उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म की लंबाई कितनी होगी?

एक इंटरव्यू में राजामौली ने बताया कि यह फिल्म पहले भाग से कई गुना बेहतर होगी। साथ ही राजामौली ने यह भी बताया कि इस फिल्म की लंबाई 2 घंटे 50 मिनट होगी। यानी करीब 3 घंटे तक आप इस फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे।

भारत में यह  ‘बाहुबली 2’ चार भाषाओं में रिलीज होगी। जिसमें तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी शामिल है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही तहलका मचा दिया है। ‘बाहुबली 2’ के ट्रेलर ने यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि पहले भाग में सिर्फ किरदारों का परिचय करवाया गया था। दूसरे भाग में कहानी की तमाम परतें खुलेंगी। साथ ही 2 साल से पहेली बने सवाल का भी जवाब इस फिल्म में मिलेगा, कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

बताया जा रहा है कि बाहुबली 2 ने रिलीज़ से पहले ही 500 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसमे डिस्ट्रीब्यूशन और थिएट्रिकल राइट्स शामिल हैं।

28 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और सत्यराज मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

​इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन