1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडियन आइडल के लिए इस सिंगर ने ठुकराया 'बाहुबली 2' का ऑफर

इंडियन आइडल के लिए इस सिंगर ने ठुकराया 'बाहुबली 2' का ऑफर

 Published : Apr 05, 2017 01:23 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 01:26 pm IST

रेवंथ इंडियन आइडल के इतने बड़े फैन हैं कि इन्होंने इस शो का हिस्सा बनने के लिए ‘बाहुबली’ का ऑफर ठुकरा दिया।

baahubali- India TV Hindi
baahubali Image Source : PTI

मुंबई:बाहुबली’ कितनी बड़ी फिल्म है ये तो आप सब जानते ही हैं। जो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं वो अपने आप को बहुत लकी समझ रहे होंगे। लेकिन हम एक ऐसे शख्स को जानते हैं जिसने एक रियलिटी शो के लिए ‘बाहुबली’ का ऑफर ठुकरा दिया।

जी हां, हम बात कर रहे हैं इंडियन आइडल 9 का खिताब जीतने वाले एल वी रेवंथ की। रेवंथ इंडियन आइडल के इतने बड़े फैन हैं कि इन्होंने इस शो का हिस्सा बनने के लिए ‘बाहुबली’ का ऑफर ठुकरा दिया। रेवंत ने कन्फर्म किया कि ‘बाहुबली’ के निर्देशक एस एस राजामौली ने उन्हें फिल्म के दूसरे भाग ‘बाहुबली- द कन्क्लूजन’ के एक गाने का ऑफर दिया था लेकिन उस वक्त रेवंथ इंडियन आइडल का हिस्सा थे और वो सारा ध्यान इस शो पर लगाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने फिल्म में गाने का ऑफर ठुकरा दिया।

lv revanth
lv revanth

खास बात यह है कि रेवंथ ने ‘बाहुबली’ के पहले पार्ट के एक गाने में अपनी आवाज़ दी है। यही वजह थी कि उन्हें दूसरे भाग के लिए भी गाने का ऑफर दिया गया। लेकिन रेवंथ ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

सुनने में ये अजीब जरूर लगता है कि कोई ‘बाहुबली’ का ऑफर कैसे ठुकरा सकता है, लेकिन अब लगता है रेवंथ का यह फैसला सही था। आज रेवंथ इंडियन आइडल के विनर बन चुके हैं।

रेवंथ ने बताया कि शो का खिताब जीतने के बाद उन्हें साउथ से कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं, लेकिन वो सोच समझकर ही फिल्में करेंगे। 

इसे भी पढें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन