1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 100 करोड़ के क्लब में पहुंची 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'

100 करोड़ के क्लब में पहुंची 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'

 Published : Mar 24, 2017 08:21 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 08:21 pm IST

अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 14 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

alia varun- India TV Hindi
alia varun Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 73 करोड़ 66 लाख का कारोबार कर लिया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 27 करोड़ 8 लाख कमा लिए और महज 14 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है।

इसके साथ ही 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' वरुण धवन की तीसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की है। इससे पहले वरुण की मल्टीस्टारर फिल्म 'दिलवाले' और 'एबीसीडी 2' ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया था।

आपको बता दें ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ महज 47 करोड़ के लागत से बनी थी। इस लिहाज से यह फिल्म सुपरहिट हो गई है।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वरुण और आलिया की क्यूट केमिस्ट्री की हर किसी को पसंद आ रही है।

वरुण धवन ने अपनी अगली फिल्म ‘जुड़वा 2’ की तैयारी भी शुरू कर दी है। सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘जुड़वा’ की सीक्वल में वरुण डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान और करिश्मा स्पेशल अपीयरेंस करते दिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन