1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंतजार हुआ खत्म, आज दिखेगा 'बाहुबली 2' का फर्स्ट लुक!

इंतजार हुआ खत्म, आज दिखेगा 'बाहुबली 2' का फर्स्ट लुक!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2016 03:09 pm IST,  Updated : Oct 22, 2016 05:30 pm IST

22 अक्टूबर को एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कंक्लूजन' जिसे लोग 'बाहुबली 2' भी बोल रहे हैं, की पहली झलक दिखाई जाएगी।

Credit: YouTube- India TV Hindi
Credit: YouTube

मुंबई: 22 अक्टूबर को एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कंक्लूजन' जिसे लोग 'बाहुबली 2' भी बोल रहे हैं, की पहली झलक दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है कि मुंबई में हो रहे एक इवेंट में राणा दग्गुबाती और प्रभाष की तस्वीरों वाले दो पोस्टर भी दुनिया के सामने पहली बार दिखाए जाएंगे। इन पोस्टर्स को मुंबई ऐकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (MAMI) फिल्म फेस्टिवल में शाम 4:45 बजे दिखाया जाना है।

क्लिक करें: लॉन्च हुआ ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ का फर्स्ट लुक, आपने देखा?

खबरों के मुताबिक, इस मौके पर एसएस राजामौली के साथ-साथ प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया और फिल्म से जुड़े कुछ अन्य लोग मौजूद रहेंगे। इस फिल्म की टीम इसके निर्माण के दौरान हुए अपने अनुभवों के बारे में बताएगी। इस फिल्म के फर्स्ट लुक के अलावा MAMI फिल्म फेस्टिवल में 'बाहुबली: द कंक्लूजन' का 360 डिग्री मेकिंग वीडियो और एक ग्राफिक नॉवेल भी लॉन्च किया जाएगा।

सिनेमा से जुड़ी ताजा खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

'बाहुबली: द कंक्लूजन' का पहला लुक देखने के लिए पूरे देश के सिनेमाप्रेमी बेताब हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए दर्शक पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। मजाक की बात की जाए तो इस फिल्म से ही देश के सबसे महत्वपूर्ण सवाल कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' का जवाब मिलने वाला है। 'बाहुबली: द कंक्लूजन' 28 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन