नई दिल्ली:- साल 2015 खत्म होने को ही है और इस साल की तरफ जरा मुड़कर देखा जाए तो डब्समैश का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला है। कुछ ही लोगों से शुरु हुआ ये ट्रेंड अचानक इतना वायलर हो जाएगा, इसकी तो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। और अब तो आए दिन बॉलीवुड के कई सितारे डबस्मैश करते हुए दिख जाते हैं। इस बीते वर्ष में हमें दर्जनों डब्समैश देखने को मिले जिसने लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया है। बॉलीवुड सितारों के लिए डब्समैश उनके फैंस के साथ जुड़े रहने का एक नया तरीका भी बन गया है।
इसे भी पढ़े:- 2015 Special: इन 8 सितारों ने रखा बॉलीवुड में कदम, कुछ हुए फेल तो कुछ पास
इसके द्वारा न ही ये सितारे सिर्फ अपने प्रशंसको के साथ जुड़े रहते हैं बल्कि इससे इनकी फिल्मों का भी प्रचार हो जाता है। लाइमलाइट में तो ये खैर बने ही रहते हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, बिग बी, रणवीर सिंह तक, कई सितारों ने इस साल अपने-अपने डब्समैश सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
आज हम आपके सामने बॉलीवुड सितारों के ऐसे ही कुछ डब्समैश्स पेश कर रहे हैं जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया और कई बार देखा।
1. आलिया भट्ट: 'शानदार' अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले अपनी दोस्त के साथ एक डब्समैश बनाया था जिसमें आलिया की दोस्त उनके कान खींचते हुए उन्हें स्वेटर पहनने के लिए कहती हैं और वह चिल्लाकर इसके लिए न करती हुई दिख रही हैं। आलिया के इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था।
2. 'प्रेम रतन धन पायो' टीम:- हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान सलमान ने शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लोकप्रिय गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर एक डब्समैश बनाया था जिसमें वह शाहरुख का सिगनेचर स्टैप करते हुए नजर आ रहे थे। इसमें उनके साथ सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और फिल्म के बाकी कलाकार भी नजर आ रहे हैं। सलमान ने टविटर पर इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था "प्रेम दिलवाला से राज दिलवाले"