1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भाबीजी घर पर हैं' की नई गोरी मेम नेहा पेंडसे ने शादी की पहली एनिवर्सरी पर किया ये पोस्ट

'भाबीजी घर पर हैं' की नई गोरी मेम नेहा पेंडसे ने शादी की पहली एनिवर्सरी पर किया ये पोस्ट

 Published : Jan 05, 2021 05:06 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 05:07 pm IST

नेहा पेंडसे भाबीजी घर पर हैं में अब अनीता भाभी का रोल प्ले करेंगी।

नेहा पेंडसे, neha pendse- India TV Hindi
नेहा पेंडसे Image Source : INSTA- NEHA PENDSE

मुंबई: 2020 शादियों का साल था और टीवी एक्ट्रेस प्रतियोगी नेहा पेंडसे ने भी साल 2020 में शादी कर ली। नेहा ने बिजनेसमैन शार्दुल बस्या से पिछले साल शादी की थी, और अब दोनों की शादी को एक साल हो गए। दोनों अपनी पहली वर्षगांठ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस जोड़े ने पिछले साल एक पारंपरिक मराठी समारोह में शादी की और अपनी पहली शादी की सालगिरह पर, नेहा ने एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। नेहा पेंडसे ने जनवरी में पुणे में हुई अपनी शादी में एक खूबसूरत साड़ी पहनी थी। शादी के एक साल पूरेने होने पर नेहा ने कुछ इस अंदाज में अपने पति शार्दुल को विश किया। 

Related Stories

 

नेहा हाल ही में दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरज पे मंगल भारी में नजर आई थीं, वहीं अब एक्ट्रेस टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर है' में नजर आने वाली हैं। ये सीरियल खूब पॉपुलर है जिसे हर उम्र के लोग देखना पसंद करते है। इस सीरियल में गोरी मैम यानी अनीता भाभी का किरदार शुरुआत से सौम्या टंडन निभा रही थी। जो पांच सालों से इस सीरियल से जुड़ी हुई थीं। लेकिन उन्होंने अगस्त 2020 में इस शो को छोड़ने के फैसला लिया। जिसके बाद से मेकर्स नई गौरी मैम की तलाश में लगे हुए थे। अब उनकी तलाश नेहा पेंडसे के रूप में पूरी हो चुकी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी मैम का किरदार अब अभिनेत्री नेहा पेंडसे निभाएगी। मेकर्स पहले भी नेहा को अप्रोच किया था लेकिन किसी कारण बात नहीं बन पाई थी। लेकिन 4 माह बाद मेकर्स ने दोबारा नेहा ने कनेक्ट किया और डील फाइनल हो गई। जिसके बाद अप नेहा पेंडसे नई अनीता भाभी बनेगी। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

जाह्नवी कपूर ने जुहू में खरीदा नया आशियाना, स्टैंप ड्यूटी इतनी कि एक घर खरीद लो

आपको बता दें कि नेहा पेंडसे 'मे आइ कम इन मैडम' में लीड रोल निभा रही थी।

मालदीव में नया साल सेलिब्रेट कर लौटी अनन्या पांडे, अब मम्मी-पापा और बहन के साथ मुंबई में किया चिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन