1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस 13: शिल्पा शिंदे का दावा, सिद्धार्थ शुक्ला ने डेट के दौरान कई बार मारा थप्पड़

बिग बॉस 13: शिल्पा शिंदे का दावा, सिद्धार्थ शुक्ला ने डेट के दौरान कई बार मारा थप्पड़

 Published : Feb 15, 2020 06:47 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 06:49 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला और शिल्पा शिंदे रिलेशनशिप में रह चुके हैं, ये दावा शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू में किया।

बिग बॉस 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री व 'बिगबॉस 11' की विजेता शिल्पा शिंदे ने दावा किया है कि वह अभिनेता और 'बिगबॉस 13' के प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। शिल्पा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से कहा, "हां, हमारा अफेयर रहा है और सिद्धार्थ शुक्ला काफी आक्रामक व्यक्ति हैं। वह काफी पोजेसिव इंसान हैं और उन्होंने मुझ पर कई बार हाथ उठाया है।"

अभिनेत्री ने कहा कि शो में सबसे अधिक लोकप्रिय प्रतिभागी सिद्धार्थ को यह शो नहीं जीतना चाहिए।

शिल्पा ने कहा, "मैं नहीं चाहती कि ऐसा हो। सिद्धार्थ जैसे एक इंसान को यह शो नहीं जीतना चाहिए। वह इस लायक नहीं हैं, इस खिताब के लायक नहीं हैं।"

बिग बॉस 13 फाइनलिस्ट के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट को मिल रहे हैं सबसे कम पैसे, जानिए सभी की फीस

बिग बॉस 13 की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन