1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: इस हफ्ते ये प्रतिभागी होगा घर से बाहर!

Bigg Boss 9: इस हफ्ते ये प्रतिभागी होगा घर से बाहर!

 Published : Nov 04, 2015 12:31 pm IST,  Updated : Nov 04, 2015 12:35 pm IST

नई दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस से चार लोग बेघर हो चुके हैं और इस बार फिर 6 लोगों के सिर पर तलवार लटक रही है। बिग बॉस 9 जो अपने चौथे हफ्ते

Bigg Boss 9: इस हफ्ते ये...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: इस हफ्ते ये प्रतिभागी होगा घर से बाहर!

नई दिल्ली: सलमान खान के शो बिग बॉस से चार लोग बेघर हो चुके हैं और इस बार फिर 6 लोगों के सिर पर तलवार लटक रही है। बिग बॉस 9 जो अपने चौथे हफ्ते में हैं उसमें मंदाना करीमी, सुय्यश राय, रिमी सेन, युविका चौधरी, दिगांगना सूर्यवंशी और अमन वर्मा इस बार डेंजर जोन में हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान की मर्जी से प्रतिभागी होते हैं एलीमिनेट?

इस बार का नॉमिनेशन खुले आम हुआ था जिसमें प्रतिभागियों ने अन्य प्रतिभागियों की तस्वीरों को फाड़कर आग के हवाले किया था। और इस रविवार जो प्रतिभागी घर को अलविदा कह सकता है वो हैं दिगांगना। और ये बात शो से बाहर हो चुके प्रतिभागी अर्विंद वेगड़ा ने एक मनोंरंजन वेबसाइट को बताई है।

अर्विंद ने कहा है, “मुझे लगता है कि दिगांगना इस हफ्ते एलीमिनेट होंगी। वो काफी छोटी हैं और घर में चल रही परिस्थितियों में एडजस्ट नहीं कर पा रही हैं। घर का वातावरण बद से बदतर होता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ युविका हैं जो दिल की काफी साफ हैं। लेकिन इस हफ्ते के लिए मुझे भरोसा है कि दिगांगना घर से बाहर होंगी।”

वैसे जबसे ऋषभ सिन्हा घर में आए हैं तब से लग रहा है कि शायद गुंजाइश है कि दिगांगना थोड़ी सुर्खियां बटोरे। आपको बता दे कि ऋषभ और दिगांगना के बीच एक टीवी सीरियल के सट्स पर काफी बहस हो चुकी है जिसकी वजह से दिगांगना को शो से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया था।

इस बात को खुद दिगांगना ने बिग बॉस के घर में कुबूला था हालांकि उन्होंने ये वजह बताई थी कि ऋषभ सेट्स पर काफी शराब पी कर आए थे और सभी से बदतमीजी से बात कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने शो को छोड़ा था।

खैर जो भी है देखना ये हे कि अर्विंद की भविष्यवाणी सच होती है कि नहीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन