1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण संग रिश्ते पर ये क्या कह गईं बिपाशा!

करण संग रिश्ते पर ये क्या कह गईं बिपाशा!

 Published : Mar 07, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Mar 07, 2016 05:19 pm IST

पिछले काफी वक्त से खबर आ रही हैं कि बॉलीवुड की बिंदास बाला बिपाशा बसु अपने अभिनेता और कथित प्रेमी करण सिंह ग्रोवर के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: पिछले काफी वक्त से खबर आ रही हैं कि बॉलीवुड की बिंदास बाला बिपाशा बसु अपने अभिनेता और कथित प्रेमी करण सिंह ग्रोवर के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इन दोनों ने गुपचुप एक दूसरे से सगाई कर ली है। बिपाशा को अनामिका (रिंग फिंगर) में अंगूठी पहने हुए भी देखा गया था। लेकिन अब उन्होंने करण के साथ अपनी सगाई की खबरों को लेकर प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने इस तरह की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़े:- जेनिफर को तलाक दे, बिपाशा के हुए करण सिंह ग्रोवर

karan
karan

बिपाशा और करण को हाल ही में स्पा से बाहर आते हुए देखा गया मीडिया में इन दोनों की काफी तस्वीरें सामने आई इनमें से एक तस्वीर में बिपाशा कार में पीछे वाली सीट पर बैठी हुई दिख रही हैं और करण ड्राइवर की बराबर वाली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में बिपाशा को हीरे की अंगूठी पहने देखा गया था। इसके बाद से इन दोनों की सगाई के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं। बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा, "मेरी शादी की घोषणा मुझे ही करने देने का इंतजार करें। कृपया बेमतलब ऐसा न करें।"

karan
karan

बिपाशा यहां काफी थकी लग रही थीं। उन्होंने मीडिया से बचने की खूब कोशिश की। बिपाशा ने अपने प्रशंसकों और मीडिया से आग्रह किया कि उनके इस रिश्ते को लेकर कयास लगाने बंद करें। उन्होंने कहा, "मैं वर्षों से इस चर्चा से निपटती आई हूं। मुझे चाहने वाले हर शख्स से मेरी विनम्रतापूर्वक विनती है कि कृपया धीरज रखें। आखिरकार यह मेरी जिंदगी है। आप सभी का शुक्रिया।"

karan
karan

अगली स्लाइड में देखिए बिपाशा ने और क्या कहा:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन