1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जेनिफर को तलाक दे, बिपाशा के हुए करण सिंह ग्रोवर

जेनिफर को तलाक दे, बिपाशा के हुए करण सिंह ग्रोवर

 Published : Feb 23, 2016 07:03 pm IST,  Updated : Feb 23, 2016 07:04 pm IST

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के अफेयर्स की खबरें काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई हैं। हाल ही में खबर आई थीं कि करण और बिपाश अब शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं।

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के अफेयर्स की खबरें काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई हैं। हाल ही में खबर आई थीं कि करण और बिपाश अब शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं, लेकिन जब तक करण और जेनिफर विंगेट का डिवोर्स फाइनल नहीं हो जाता तब ये दोनों शादी नहीं कर सकते। अब खबर आई है कि जेनिफर और करण का तलाक फाइनल हो चुका है और अब ये दोनों लव बर्डस अपनी शादी को शानदार बनाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े:- मार्च में सगाई कर लेगें बिपाशा और करण!

करण सिंह ग्रोवर का बार पहले भी पहले भी तलाक ले चुके हैं। उनकी पहली शादी श्रद्धा निगम के साथ हुई थी। लेकिन जल्द ही इन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण की मुलाकात जेनिफर विंगेट से हुई दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और इन्होंने शादी कर ली। लेकिन जेनिफर के साथ भी करण की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

मंगलवार को करण सिंह ग्रोवर 34 वर्ष के हो गए हैं और इसी दिन उनका और जेनिफर का तलाक भी कोर्ट में फाइनल हो चुका है। करण अपना जन्मदिन अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। बिपाशा ने उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पिछले दिनों खबर आई थी कि जेनिफर से तलाक होने के बाद करण और बिपाशा मार्च में एक दूसरे से सगाई करने वाले हैं। हालांकि करण या बिपाशा में से किसी ने भी अपनी सगाई की खबरों को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं जताई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन