
9. सोफिया हयात: मॉ़डल सोफिया का नाम अगर उन अभिनेत्रियों में लिया जाए जो पब्लिसिटी के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं तो यह गलत नहीं होगा। सोफिया को बिग बॉस के घर में देखा गया था और जल्द ही वह घर से बाहर भी हो गई थीं लेकिन घर से निकलने के बाद भी उन्होंने कॉन्ट्रोवर्सी का साथ नहीं छोड़ा। घर से निकलते ही उन्होंने अरमान कोहली के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवा दिया था। इस बात पर सोफिया को काफी पब्लिसिटी हासिल हुई। यही नहीं वह एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाने की वजह से भी विवादों में आ गई थीं।