
हैपी न्यू ईयर - 2014 में रिलीज हुई फराह खान की मल्टी स्टारर फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद जैसे कलाकार थे। फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार 44.47 करोड़ का बिजनेस किया था। हालाकि इससे उम्मीद थी कि ये आमिर खान की धूम 3 (280 करोड़) का रिकॉर्ड तो तोड़ेगी ही। लेकिन लोगों से मिली बुरी प्रतिक्रिया के चलते बॉक्स आफिस पर इसकी रफ्तार धीमी पड़ी, फिर भी ये 200 (कुल 204 करोड़) करोड़ के क्लब में शामिल जरूर हुई।