1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहले दिन 'प्रेम' कमा सकते हैं 45 करोड़, जानिए दिवाली पर रिलीज हुई अन्य फिल्मों का हाल

पहले दिन 'प्रेम' कमा सकते हैं 45 करोड़, जानिए दिवाली पर रिलीज हुई अन्य फिल्मों का हाल

 Published : Nov 05, 2015 06:05 pm IST,  Updated : Nov 06, 2015 06:55 pm IST

नई दिल्ली: बस एक हफ्ता और इंतजार कीजिए। क्योंकि ठीक एक हफ्ते बाद सलमान खान उर्फ आपके ‘प्रेम’ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ से आपका मनोरंजन करने सिनेमाघरों में आ जाएंगे। खबरों की माने तो

सलमान की 'प्रेम रतन..'...- India TV Hindi
सलमान की 'प्रेम रतन..' पहले दिन कमा सकती है 45 करोड़!

नई दिल्ली: बस एक हफ्ता और इंतजार कीजिए। क्योंकि ठीक एक हफ्ते बाद सलमान खान उर्फ आपके ‘प्रेम’ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ से आपका मनोरंजन करने सिनेमाघरों में आ जाएंगे। खबरों की माने तो ये फिल्म 6000 पर्दों पर दिखाई जाएगी जो तुलनात्मक रूप से किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी संख्या है। वहीं रिलीज के पहले ही दिन फिल्म के 45 करोड़ के करीब कमाई करने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- सलमान की धुन पर नाचीं वहीदा, हेलेन!

'बजरंगी भाईजान' की अपार सफलता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सलमान खान की आगामी फिल्म ये आंकड़ा जरुर पार कर लेगी। वहीं दिवाली की छुट्टी का बोनस इसमें कारगर साबित हो सकता है। वैसे दीवाली हो या ईद या फिर और कोई अन्य बड़ा त्योहार, ऐसे समय पर रिलीज हुई फिल्मों पर इसका अच्छा असर देखने को मिला है। हालांकि कुछ निर्माताओं ने दिवाली के ही दिन फिल्म को रिलीज कर थोड़ा नुक्सान जरूर उठाया।

दिवाली के दिन अनुमन लोग इस त्योहार को मनाने में व्यस्त होते हैं जिसकी वजह से सिनेमाघरों में दर्शकों का रुख काफी कम होता है। वहीं उसके अगले दिन हमेशा ही रिलीज हुई फिल्मों का हाल बेहतरीन रहा है।

ये भी पढ़ें- सलमान खान 100 crore club में आमिर-शाहरुख से काफी आगे हैं

पिछले साल इस नई प्रथा को अपनाते हुए शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ दिवाली के अगले दिन रिलीज की और उस दिन इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की। वैसे दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों को अच्छा शगुन भी माना जाता है। पिछले पांच वर्ष की फिल्मों को अगर उठाकर देखें को जितनी भी फिल्में इस त्योहार पर रिलीज हुई हैं वो बॉक्स आफिस पर सोना उगलने में कामयाब रही हैं।

इस दौरान कभी दो बड़ी फिल्मों ने आपस में टकराकर भी अपनी किस्मत आजमाई जिसमें किसी को सफलता, किसी को हार, तो कभी दोनों फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया। 1994 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ के वक्त से ही बॉलीवुड में बड़ी फिल्मों को दिवाली के वक्त रिलीज करने की रिवाज चला जो हर साल अपनाया गया।

कभी शाहरुख खान, कभी सलमान खान, तो कभी अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों ने इस फॉर्मुला को अंजाम दिया। राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, हम साथ-साथ हैं, कुछ कुछ होता है, ऐतराज, वीर-जारा जैसी फिल्में उसके सफल उदाहरण हैं। आज हम आपको पिछले पांच वर्षों की दिवाली पर रिलीज हुई उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉक्स आफिस पर सफलता का स्वाद चखा है। अगली स्लाइड से जानिए उन सभी फिल्मों के बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन