मुंबई: बॉलीवुड की नृत्य आइकन हेलेन और आकर्षक अदाकारा वहीदा रहमान ने सलमान खान और सोनम कपूर की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के टाइटल ट्रैक पर कदम ताल मिलाए। सलमान ने फिल्म के ट्रैक की धुन पर नाचतीं वहीदा और हेलेन का डब्समैश वीडियो शेयर किया है।
वीडियो के साथ सलमान ने ट्वीट किया, "दो सबसे खूबसूरत महिलाओं ने प्रस्तुत किया 'प्रेम रतन धन पायो'।"
फिल्मकार करण जौहर ने भी दोनों प्रख्यात अभिनेत्रियों के इस वीडियो पर टिप्पणी की, "यह बेहद आकर्षक है।"
इसे भी पढ़े:- माधुरी, ऐश्वर्या से कहीं बेहतर हैं सोनम: सलमान खान
'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान एक बार फिर अपने प्रचलित फिल्मी नाम 'प्रेम' के साथ भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान ने 16 वर्षो के बाद सूरज बड़जात्या के साथ काम किया है।
फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, अरमान कोहली और नील नितिन मुकेश भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इसके अलावा सलमान खान, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान केसरी सुल्तान की भूमिका में दिखेंगे। सलमान खान इन दिनों सुल्तान के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए वह हर दिन लगभग 4 घंटे तक अभ्यास करते हैं।
खबरों के अनुसार सलमान को रेस्लिंग सिखाने के लिए खास विदेश से ट्रेनर बुलवाए गए हैं। वे उन्हें रेस्लिंग के साथ-साथ मार्शल आर्टस भी सिखाएंगे।
सलमान खान की यह फिल्म 8 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा वह कलर्स के लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 9 डबल ट्रबल' में भी होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
अगली स्लाइड में देखिए हेलेन और वहीदा का बेहतरीन डांस:-