
1. अमिताभ बच्चन: 2005 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन को मुख्य भूमिका में दिखाया गया था। फिल्म में रानी मुखर्जी ने ऐसी लड़की का रोल अदा किया है जो जन्म से ही न तो देख सकती है और न ही सुन सकती है। वह अपनी इस मजबूरी की वजह से कभी कभी हिंसक भी हो जाती है| इस दौरान उनकी जिंदगी मे अमिताभ बच्चन आते है वह इस फिल्म में एक सनकी और शराबी अध्यापक का किरदार निभा रहे हैं जो रानी को ठीक करने का जिम्मा उठाते है| वह उस अंधी और बहरी लड़की को इतना पढ़ा देते हैं कि भविष्य में उसे किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ता। और जब बुढ़ापे में अमिताभ को खुद ही अल्जाइमर रोग से पीड़ित होते दिखाया गया तो वह लड़की ही अध्यापक बनकर उनकी जिम्मेदारियां उठा लेती है|