1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने कॉन्स में जाने से पहले नेपाल भूकंप के बारे में क्या कहा'

कैटरीना कैफ ने कॉन्स में जाने से पहले नेपाल भूकंप के बारे में क्या कहा'

 Published : May 14, 2015 11:09 pm IST,  Updated : May 14, 2015 11:11 pm IST

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ पहली बार 68वें कॉन्स फिल्म फेस्टिवेल में के रेड कार्पेट पर नज़र आई और इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने अपनी मौजूदगी से सभी को मन मुग्ध कर दिया।

कैटरीना कैफ ने कॉन्स...- India TV Hindi
कैटरीना कैफ ने कॉन्स में जाने से पहले नेपाल भूकंप के बारे में क्या कहा

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ पहली बार 68वें कॉन्स फिल्म फेस्टिवेल में के रेड कार्पेट पर नज़र आई और इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने अपनी मौजूदगी से सभी को मन मुग्ध कर दिया।

कान्स के रेड कार्पेट पर चलने से पहले कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान महिलाओं को लेकर लोगों के बदलते नज़रिए और नेपाल में आई तबाही को लेकर दिल खोल कर दी अपनी राय।

पेश है इंटरव्यू का अंश-

महिला डायरेक्टर के साथ काम करने का अनुभव-

महिला डायरेक्टर के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव है। मुझे याद है कि मेरी अच्छी फिल्मों में से एक की डायरेक्टर एक महिला है। उसमें एक अलग टोन, अलग भाव, और दूसरी भाषा बोलने को मिलता है।

इस साल भी मैं एक महिला डायरेक्टर के साछ काम कर रहीं हूं। मुझे लगता है कि ये समय महिला का ही है।

बॉलीवुड फिल्मों में महिला को जिस तरह पेश किया जा रहा है-

जब से मैं बॉलीवुड में आई हूं तब से अब तक बॉलीवुड में काफी बदलाव आ चुका है। महिलाओं को लेकर लोंगो का नज़रिया बदल चुका है। फिल्मों में उन्हें अलग-अलग तरीके से पेश किया जा रहा है। उनके किरदार पहले से ज्यादा सम्पूर्ण, सशक्त और स्वतंत्र है। ये बदलाव सही है न सिर्फ फिल्मों के नज़रिए से बल्कि पूरे देश के नजरिए से भी।

नेपाल भूकंप के बारे में क्या कहना है-

मुझे लगता है कि नेपाल भूकंप में पीड़ितों के लिए अलग-अलग प्रयास किए जा रहे है। हम लोग भी कोशिश कर रहे है वहां मदद पहुंचाने की। कभी रूपये भेजकर तो कभी किसी फाउंडेशन को चेक भेजकर लेकिन इस बात का ज्यादा ध्यान रख रहे है कि जो भी मदद हम वहां पर भेज रहे है वो समय से पहुंचे और जल्दी पहुंचे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन