1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया, महेश भट्ट को किसने दी थी जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर...

आलिया, महेश भट्ट को किसने दी थी जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर...

 Published : Mar 02, 2017 01:18 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 02:30 pm IST

अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनके पिता फिल्मकार महेश भट्ट को एक अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी।

alia mahesh bhatt- India TV Hindi
alia mahesh bhatt Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनके पिता फिल्मकार महेश भट्ट को एक अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उस अज्ञात शख्स ने 50 लाख की फिरौती भी मांगी। ऐसा ना करने पर उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। हालांकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है, और धमकी देने वाले शख्स का नंबर ट्रेस करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी यूपी से गिरफ्तार हुआ है।

क्या है मामला:

26 फरवरी को निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट को कथित तौर पर एक अज्ञात शख्स ने फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी, वो खुद को एक गैंग का लीडर कह रहा था और राशि न देने पर उनकी पत्नी सोनी राजदान व बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी ने भट्ट को लखनऊ के एक बैंक में पैसे जमा करने को कहा था। भट्ट ने पहले इसे मजाक समझा, लेकिन फिर उस शख्स ने महेश भट्ट को व्हाट्सऐप पर मैसेज कर कहा कि वो इस धमकी को हल्के में न लें।

महेश भट्ट ने ट्विटर पर पुलिस को कहा शुक्रिया:

आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद महेश भट्ट ने ट्वीट कर पुलिस का शुक्रिया अदा किया। भट्ट ने लिखा, "एक अज्ञात शख्स ने फिरौती के लिए फोन किया और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस मामले को निपटाया। आभार।"

महेश-आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी, UP से आरोपी गिरफ्तार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन