1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने 'XXX' के लिए नहीं छोड़ा अपना बॉलीवुड अंदाज

दीपिका ने 'XXX' के लिए नहीं छोड़ा अपना बॉलीवुड अंदाज

 Published : Oct 18, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 05:14 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर को लेकर को काफी सुर्खियों में छाई हुई है। फिलहाल वह पूरी तरह से अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘XXX…’ की तैयारियों पर ध्यान दे रही है। हाल ही में...

deepika- India TV Hindi
deepika

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर को लेकर को काफी सुर्खियों में छाई हुई है। फिलहाल वह पूरी तरह से अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘XXX…’ की तैयारियों पर ध्यान दे रही है। हाल ही में उन्होंने ‘बिग बॉस 10’ के मंच पर सलमान खान के साथ अपनी इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर लॉन्च किया है। लेकिन बॉलीवुड के सितारे जब किसी हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें अपना उच्चारण बदलना पड़ता है, हालांकि दीपिका अपना अंदाज बदलना नहीं चाहतीं और उन्होंने अपने इसी लहजे में अंग्रेजी संवाद पढ़े। बॉलीवुड स्टार पूरी कोशिश करता है कि वह भी हॉलीवुड स्टार जैसे ही अंग्रेजी बोले और उसी तरह बात करे।

इसे भी पढ़े:-

वहीं दीपिका का मानना है कि हमने इतने वर्षो तक ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश उच्चारण अपनाया है और हम उसका पालन भी करते हैं और अब समय है कि विश्व भारत के उच्चारण का पालन करे।

दीपिका ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की अंग्रेजी डबिंग भारतीय उच्चारण के साथ की है। फिल्म में उनके साथ विन डीजल भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इसमें दीपिका एक भारतीय लड़की की भूमिका में हैं और यह उनके लिए काफी गर्व की बात है। फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि इस भूमिका के लिए उन्हें अपने अंदर कुछ नहीं बदलना पड़ा।

इसके अलावा दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली 'पद्मावती' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन