नई दिल्ली: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेकअप की खबरें काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई हैं। इनके अलग होने के पीछे रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पीदुकोण से लेकर कैटरीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान और कपूर परिवार तक को कारण बताया गया है। लेकिन कोई सही वजह अब तक सामने नहीं आई है।इसे भी पढ़े:- रणबीर ने दी पार्टी, कैटरीना को नहीं मिला न्यौताबॉलीवुड के दबंग सलमान, कैटरीना के बुरे वक्त में उनका साथ दे रहे हैं। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो कैट ने ब्रेकअप से पहले सलमान की सलाह भी ली थी। वहीं दूसरी तरफ दीपिका को कभी रणबीर-कैट के ब्रेकअप के बारे में कुछ भी कहते हुए नहीं देखा गया है।हाल ही में एक इवेंट के दैरान दीपिका से रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया, इस पर सभी ने यह कल्पना की थी कि वह इनके बारे में कुछ तो खास बताएंगी। लेकिन दीपिका ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। बल्कि वह तो इस बारे में कुछ भी कहने से बचती नजर आईं और उन्होंने चुप रहना ही ठीक समझा साथ ही वह से चुपचाप वहां से उठकर चली गईं।उनके इस तरह इवेंट से चले जाने का कारण माना जा रहा है कि वह कोई भी विवादित बयान देने से बचना चाहती थीं या इसके अलावा कोई और बात है। इसका जवाब तो वक्त के साथ ही मिल पाएगा।खबरों के अनुसार, कैटरीना फिल्म ‘तमाशा' के प्रमोशन के दौरान रणबीर और दीपिका के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण काफी असुरक्षित महसूस करने लगी थीं।दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वह विन डिजेल के साथ नजर आने वाली हैं।अगली स्लाइड में भी पढ़े:- रणबीर और दीपिका के लव अफेयर्स के बारें में तो सभी अच्छी तरह से वाकिफ थे। इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।