1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिन्हें टीम में नहीं रखना चाहते थे धोनी, फिल्म में नहीं हुआ उनका जिक्र

जिन्हें टीम में नहीं रखना चाहते थे धोनी, फिल्म में नहीं हुआ उनका जिक्र

 Published : Sep 26, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 04:30 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सुशांत, धोनी के किरदार को पर्दे पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं। भारत के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान धोनी की इस फिल्म में उन तीन खिलाड़ियों के नाम शामिल नहीं है, जिन्हें कप्तान धोनी टीम से बाहर करना चाहते थे। निर्देशक नीरज पांडे का कहना है कि यह उनके तथा क्रिकेट खिलाड़ी के बीच का आपसी निर्णय था, क्योंकि दोनों का मानना था कि उनके नामों को दर्शाने से अच्छा होने के बजाए काफी कुछ बिगड़ सकता था।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म के ट्रेलर के एक दृश्य में धोनी का किरदार नजर आने वाले सुशांत को यह कहते देखा जा रहा है कि ये तीन खिलाड़ी एकदिवसीय टीम में फिट नहीं हो रहे हैं। इसके जवाब में एक चयनकर्ता कहता है कि धोनी उस इंसान को बाहर करना चाहता है, जिसने उसे आगे बढ़ाया। एक अन्य व्यक्ति कहता है कि यह इन तीनों को नहीं रोक सकता। इस पर सुशांत कहते हैं, "हम सभी सेवक हैं और राष्ट्रीय कार्य कर रहे हैं।"

फिल्म के इस दृश्य के बारे में नीरज पांडे का कहना है कि उन्होंने इस में क्रिकेट खिलाड़ियों को नामों को छुपाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया, "इस फिल्म में के इस दृश्य के बारे में हमने तीनों खिलाड़ियों के नामों को छुपाने का फैसला किया है और इसका निर्णय एक बैठक के दौरान लिया गया। इसके काफी कुछ अच्छा होने के बजाए बिगड़ सकता था।"

खिलाड़ियों के नामों को फिल्म में छुपाए जाने के पीछे किसी बड़े विवाद से बचने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर निर्देशक ने कहा, "मुझे इसमें विवाद खड़ा होने का अंदेशा था। इसलिए लगा था कि यह फिल्म को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही ये वे तीन क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो देश के लिए खेले थे। इस कारण इसे गलत तरीके में भी लिया जा सकता था।" सुशांत अभिनीत 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन