1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के निधन के 1 महीने पूरे होने पर 'दिल बेचारा' की को-स्टार संजना सांघी ने किया इमोशनल पोस्ट

सुशांत के निधन के 1 महीने पूरे होने पर 'दिल बेचारा' की को-स्टार संजना सांघी ने किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Jul 14, 2020 11:23 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 11:23 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने आवास में फांसी लगा ली थी। सुशांत की खुदकुशी से लोग हैरान हैं।

SANJANA SANGHI- India TV Hindi
सुशांत की याद में संजना का इमोशनल पोस्ट Image Source : INSTAGRAM- SANJANA SANGHI

बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्टर की आखिरी और अपनी पहली फिल्म 'दिल बेचारा' में नजर आने वाली हैं। सुशांत को लेकर संजना कई इमोशनल पोस्ट कर चुकी हैं, आज सुशांत के निधन को जब एक महीने पूरे हो गये तो संजना ने एक और इमोशनल पोस्ट किया है और सुशांत को याद किया है। संजना ने बताया कि सुशांत के निधन से उन्हें कितनी चोट पहुंची है। देखिए संजना की पोस्ट-

रिया ने सुशांत के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट

SANJANA SANGHI INSTAGRAM POST
Image Source : SANJANA SANGHI/ INSTAGRAMSANJANA SANGHI INSTAGRAM POST

सुशांत को आज के दिन रिया चक्रवर्ती ने भी याद किया है। रिया ने  एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। सुशांत के साथ तस्वीर शेयर करके लिखा- आज भी अपनी भावनाओं का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं।

रिया ने लिखा- अपने इमोशन्स का सामना करने में अभी भी संघर्ष कर रही हूं। मेरे दिल में अजीब सी नंबनेस है। तुम ही हो जिसने प्यार, उस की शक्ति पर विश्वास कराया है। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल गणितीय समीकरण से जीवन का अर्थ समझा जा सकता है और मैं आपसे वादा करती हूं मैंने आपसे हर दिन सीखा है। मैं कभी भी आपके यहां नहीं होने के संदर्भ में नहीं आऊंगीं। मुझे पता है कि तुम अब बहुत शांतिपूर्ण जगह पर हो। चंद्रमा, सितारों, आकाशगंगाओं सभी ने महान भौतिक विज्ञानी का खुले दिल से स्वागत किया होगा। सहानुभूति और खुशी से भरपूर, आप एक शूटिंग स्टार को जला सकते हो - अब, आप एक हैं। मैं अपने शूटिंग स्टार का इंतजार करूंगी और तुम्हारे मेरे पास वापस लाने की इच्छा करुंगी।

रिया ने आगे लिखा-आप एक सुंदर व्यक्ति थे, जिसे दुनिया ने देखा है, सबसे बड़ा आश्चर्य है। मेरे शब्द हमारे पास मौजूद प्यार को व्यक्त करने में असमर्थ हैं और मुझे लगता है कि तुम वास्तव में इसका मतलब है जब तुमने कहा कि यह हम दोनों से परे है। तुम खुले दिल से सभी को प्यार करते थे। शांति से रहो सुशी। तुम्हे खोने के 30 दिन लेकिन आपको प्यार करने का एक जीवनकाल ..... ।

सुशांत के निधन के एक महीने पूरे होने पर अंकिता लोखंडे ने किया पोस्ट

अंकिता सुशांत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। उनके दोस्तों ने बताया था कि सुशांत के जाने के बाद अंकिता टूट गई हैं। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर मंदिर में एक जलते हुए दीये की तस्वीर शेयर की है। यह फोटो शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा- भगवान का बच्चा। अंकिता लोखंडे का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन