1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी बनेंगी दीया मिर्जा

इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी बनेंगी दीया मिर्जा

 Published : Mar 15, 2017 05:25 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 05:27 pm IST

अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी आने वाली फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में वो रणबीर के कैरेक्टर की पत्नी का किरदार निभाएंगी।

ranbeer kapoor diya mirza- India TV Hindi
ranbeer kapoor diya mirza

मुंबई: अभिनेत्री दीया मिर्जा अपनी आने वाली फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म में वो रणबीर के कैरेक्टर की पत्नी का किरदार निभाएंगी।

diya mirza
diya mirza

​आपको बता दें ये फिल्म कोई और नहीं राजकुमार हिरानी की बायोपिक है जो वो संजय दत्त पर बना रहे हैं। दीया इसमें मान्यता दत्त के किरदार में दिखेंगी। रणबीर फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाते दिखेंगे।

जब से फिल्म का ऐलान हुआ है तभी से मान्यता के रोल के लिए कई हीरोइनों के नाम पर विचार हो रहा था, लेकिन अब खबर है कि दीया मिर्जा का नाम फाइनल हो गया है। फिल्म में सोनम कपूर संजय दत्त की गर्लफ्रेंड के किरदार में दिखेंगी। वहीं अनुष्का शर्मा जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। संजय के पिता सुनील दत्त के किरदार में परेश रावल दिखेंगे हालांकि नरगिस के रोल के लिए अभी तक कोई फाइनल नहीं हो पाया है।

अभिनेता रणबीर कपूर इस बायोपिक के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वो संजय दत्त की तरह अपना लुक और बॉडी लैंग्वेज पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए संजय दत्त बने रणबीर का लुक:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन