जी टीवी में आने वाला सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' में एक नया मोड़ दिया गया है। जिसमें एक रहस्योदय घटना के साथ राजा रानी के का रिश्ता बदल जाएगा। सीरियल में राजा का किरदार ईशा सिंह और राजा का किरदार सरताज गिल निभा रहे हैं। इंडिया TV के रिपोर्टर से मिले इंटरव्यू में 'एक था राजा एक थी रानी' के मुख्य कलाकार ईशा सिंह और सर्ताग गिल ने बताया कि कैसे शूटिंग पूरी हुई और इसकी कहानी किया हैं। जनिए क्या कहा-
ये भी पढ़ें - सास, बहू और सस्पेंस: कुमकुम भाग्य के अभी ने छोड़ा अपनी पत्नी को
ईशा सिंह
ईशा सिंह जो सीरियल में रानी का किरदार निभा रही है। ईशा ने सीरियल के बारे में बताते हुए कहा कि राजा के साथ बचपन में जो भी बुरा हुआ है, उसका बदला रानी से लेना चाहता है। उनका कहना है कि सीन में राजा ने रानी को गोद में लेकर नीचे छोड़ा, वह मेरे लिए चुनौती भरा काम था। लेकिन ये जॅाब है मेरी इसलिए चुनौती को स्वीकार कर सीन पूरा किया।
सरताज गिल
सरताज गिल जो सीरियल में रानी का किरदार निभा रहे है। सर्ताग ने सीरियल के बारे में बताते हुए कहा कि राजा रानी से बहुत प्यार करता है। वे हमेशा कनफ्यूज रहता है कि रानी से बदला ले या सब भूल नई जिंदगी की शुरुआत करें।
देखें वी़डियो-