1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने किया खुलासा, बुरे वक्त से गुजर रहा है बॉलीवुड

फराह खान ने किया खुलासा, बुरे वक्त से गुजर रहा है बॉलीवुड

 Published : Sep 06, 2016 04:40 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 04:40 pm IST

फिल्म इंडस्ट्री के चकाचौंध भरे माहौल को देखकर लगता है कि यहां सभी कुछ कितना खूबसूरत है। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड फिल्मकार और डांस कोरयोग्राफर फराह खान ने बताया है कि वर्तमान में बॉलीवुड...

farah- India TV Hindi
farah

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के चकाचौंध भरे माहौल को देखकर लगता है कि यहां सभी कुछ कितना खूबसूरत है। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड फिल्मकार और डांस कोरयोग्राफर फराह खान ने बताया है कि वर्तमान में बॉलीवुड काफी कठिन समय से गुजर रहा है। फराह ने यहां संवाददाताओं से कहा, "फिल्म जगत काफी मुश्किल समय से गुजर रहा है। जिस प्रकार के कर बॉलीवुड फिल्मों पर लादे जा रहे हैं, वह सही नहीं है।" फिल्मकार ने कहा कि हॉलीवुड फिल्में भी भारत में आई हैं, लेकिन उन पर लगे कर बॉलीवुड की तुलना में आधा हैं।

इसे भी पढ़े:-

फराह ने कहा, "अब फिल्म बनाना काफी महंगा हो गया और हर कोई मोबाइल फोन पर फिल्म देखना चाहता है। यहीं भविष्य बनने वाला है। इसके साथ ही आधा पैसा सरकार ले लेती है। इसलिए, यह काफी मुश्किल होने वाला है।" बॉलीवुड के इस दौर से हालांकि, एक फिल्मकार के तौर पर फराह को डर महसूस नहीं होता।

फराह ने कहा, "इससे मुझे डर नहीं लगता, लेकिन सरकार को इस पर नियंत्रण के लिए रास्ता ढूढ़ना होगा। दरअसल बजट गलत है और कम बजट वाली फिल्मों के बारे में अधिक चिंता होनी चाहिए।"

पूरे फिल्म उद्योग में सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यूटीवी मोशन पिक्चर्स की मालिक कंपनी, डिज्नी इंडिया ने कथित तौर पर हिंदी फिल्म निर्माण के अपने कारोबार को बंद करने की सोच रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन