1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हेट स्टोरी 3' दे रही है 'प्रेम रतन..' को टक्कर, दो दिन में हासिल किए 60 लाख व्यूज

'हेट स्टोरी 3' दे रही है 'प्रेम रतन..' को टक्कर, दो दिन में हासिल किए 60 लाख व्यूज

 Published : Oct 19, 2015 11:55 am IST,  Updated : Oct 19, 2015 02:56 pm IST

नई दिल्ली: मल्टी स्टारर फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ का हॉट ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। शुक्रवार को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दो दिन के अंदर यूट्यूब पर 60 लाख से

हेट स्टोरी 3 दे रही है...- India TV Hindi
हेट स्टोरी 3 दे रही है सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' को टक्कर

नई दिल्ली: मल्टी स्टारर फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ का हॉट ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। शुक्रवार को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दो दिन के अंदर यूट्यूब पर 60 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, जरीन खान, डेजी शाह और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं और इन सभी ने फिल्म में कई बोल्ड सीन दिए हैं। फिल्म के पिछले दो भाग भी हॉट लव मेकिंग सीन से भरपूर थे और दोनों ही बॉक्स आफिस पर हिट साबित हुए थे। ऐसे में इस फ्रैंचाइजी के अगले भाग का इंतजार बेसब्री से था।

यूट्यूब पर इस फिल्म की लोकप्रियता सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ से कम नहीं हैं। दबंग खान की फिल्म ने भी महज दो  दिन में 60 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे और ये अपने आप में एक रिकॉर्ड था, लेकिन हेट स्टोरी 3 भी इससे पीछे नहीं है।

वहीं इसके ट्रेलर ने शाहिद कपूर-आलिया भट्ट की ‘शानदार’ को भी पीछे छोड़ दिया है जिसने पहले 7 दिनों में 50 लाख व्यूज हासिल किये थे। पिछले साल रिलीज हुई आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पीके' को भी एक हफ्ते लगे थे 50 लाख व्यूज हासिल करने के लिए।

Shaandaar

दक्षिण भारत की ‘बाहुबली’ को भी हफ्ता भर लगा थी 50 लाख व्यूज हासिल करने के लिए।

करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार-सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'ब्रदर्स' को 10 दिन लगे थे 50 लाख व्यूज हासिल करने के लिए। अभी अगर आप ट्रेलर को देखते है तब ब्रदर्स के व्यूज 1 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं।

Brothers

सलमान खान की ही बजरंगी भाईजान के ट्रेलर को अब तक 61 लाख बार ही देखा गया है। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि फिल्म की बाक्स आफिस पर विजय गाथा सब कुछ बयां कर देती हैं।

अगली स्लाइड में देखें हेट स्टोरी 3 का ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन