नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के मौत ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। इस खबर जितना दुख उनके परिवार वालों को हुआ है उतना ही उनके फैंस, छोटे और बड़े पर्दे के सितारों को भी हुआ है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत पर कहा कि जीवन खत्म कर लेना किसी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। दुनिया लड़ने वालों की प्रशंसा करती है, हारने वालों की नहीं। हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, "इस तरह की खुदकुशी से कुछ भी हाथ नहीं लगता! जीवन हमारे लिए ईश्वर का उपहार है, इसे खुद खत्म करने का हमें कोई अधिकार नहीं।"
इसे भी पढ़े:- प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप, दर्ज हुई FIR
उन्होंने कहा, "प्रतिकूल परिस्थितियों से हमें लड़ना चाहिए और सफल बनना चाहिए न कि परेशानियां सामने आने पर उनसे लड़ने के बजाय खुदकुशी कर लेना चाहिए। दुनिया लड़ने वालों की प्रशंसा करती है, हारने वालों की नहीं।"

टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू' से मशहूर हुई अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी गोरेगांव स्थित अपने घर में शुक्रवार 1 अप्रैल की शाम पंखे से लटकी पाई गई थीं। हेमा मालिनी ने प्रत्यूषा की मौत के कवरेज के लिए मीडिया पर भी निशाना साधा।

प्रत्युषा सुसाइड मामला में नए-नए मोड़ आ रहे हैं। इस केस में उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज पर उंगलियां उठाई जा रही राहुल और प्रत्युषा पिछले कुछ वक्त से एक दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में थे। हैं। खबरों की मानें तो प्रत्युषा अपने राहुल के रिश्ते को लेकर काफी तनाव में थीं।