
अपनी मां के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए एशा ने कहा, "मुझे अपनी परंपरावादी मां पर गर्व है। वह वास्तविक महिला हैं। वह उन लोगों में से हैं जो अपना जीवन अपनी शर्तो पर जीते हैं। वह बहुत साफ दिल की हैं। और वह सुपरवुमन नहीं हैं। आप इसका जो भी अर्थ लगा लें, मैं उम्मीद करती हूं कि आप समझ गए होंगे कि मैं क्या कहना चाहती हूं।"