मुंबई: फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी की सेहत तेजी से सुधर रही है। यह बात उनकी बड़ी बेटी एशा देओल ने शनिवार को कही।
हेमा हाल ही में एक सड़क हादसे में जख्मी हो गई थीं। उसी हादसे में एक बच्ची की मौत भी हो गई थी।
फिल्म निर्माता सुभाष घई के संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंचीं एशा को जब भीड़ ने घेर लिया और उनकी मां की सेहत के बारे में जिज्ञासा की, तो उन्होंने कहा, "आप सबकी दुआ और ईश्वर की कृपा से उनकी सेहत तेजी से सुधर रही है।"