1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाक कलाकारों के विवाद पर अब हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

पाक कलाकारों के विवाद पर अब हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

 Published : Oct 05, 2016 05:50 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 05:50 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने के...

hema- India TV Hindi
hema

मुंबई: भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकरों को लेकर मामला अब तक थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इन्हें लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं जाहिर की है। हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने के खिलाफ हैं। हेमा ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, "मैं कहना चाहती हूं कि मैं सौ फीसदी हमारे जवानों के साथ हूं जो हमारे देश के लिए लड़ रहे हैं और शहीद हो रहे हैं। मैं यहां पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने के पक्ष में नहीं हूं। जय हिंद!"

इसे भी पढ़े:- मथुरा हिंसा: सांसद हेमामालिनी को पुलिस ने जवाहर बाग जाने से रोका

हेमा ने कहा, "हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक्स करके बेहद शानदार काम किया है और पूरे देश को उनका समर्थन करना चाहिए। कार्रवाई का सबूत क्यों मांग रहे हैं? ऐसा कभी नहीं सुना?" हालांकि, हेमा ने मंगलवार को कहा था कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के काम की प्रशंसा करती हैं और उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था कि उन्हें भारत में काम करने देना चाहिए या नहीं।

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की बात पर मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ने कहा था, "मैं इस विवादास्पद प्रश्न पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। मैं केवल इतना ही कह सकती हूं कि हम कलाकार हैं और वहां (पाकिस्तान) से यहां प्रस्तुति देने आने वाले भी।" हेमा ने कहा था, "बतौर कलाकार मैं उनके काम की प्रशंसा कर सकती हूं। लेकिन मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती कि उन्हें यहां रहना चाहिए या नहीं।"

'इंडियन मोशन पिक्च र्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' ने बीते दिनों दोनों देशों के बीच तनाव दूर हो जाने तक पाकिस्तानी कलाकारों के भारतीय फिल्मों में काम करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। दोनों देशों के बीच तनाव 18 सितंबर को जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सेना के एक शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़ गया है, जिसमें 19 जवान शहीद हो गए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन