1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिमानी शिवपुरी ने बताया, ये है उनका पहला प्यार

हिमानी शिवपुरी ने बताया, ये है उनका पहला प्यार

 Published : Feb 01, 2017 05:07 pm IST,  Updated : Feb 01, 2017 05:07 pm IST

तीन दशकों से अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने वालीं दिग्गज अदाकारा हिमानी शिवपुरी फिल्मों के अलावा टेलीविजन धारावाहिकों और रंगमंच जैसे मंचों पर भी अपने अभिनय के जलवे बिखेर रहीं हैं। हिमानी का कहना है कि...

himani- India TV Hindi
himani

मुंबई: बॉलीवुड में तीन दशकों से अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने वालीं दिग्गज अदाकारा हिमानी शिवपुरी फिल्मों के अलावा टेलीविजन धारावाहिकों और रंगमंच जैसे मंचों पर भी अपने अभिनय के जलवे बिखेर रहीं हैं। हिमानी का कहना है कि रंगमंच हमेशा उनका प्यार रहेगा, क्योंकि यह एक कलाकार के रूप में उन्हें रचनात्मक संतुष्टि देता है और उन्हें जीवंत बनाता है। हिमानी ने नए धारावाहिक 'एक विवाह ऐसा भी' के लांच अवसर पर मंगलवार को कहा, "रंगमंच मेरा पसंदीदा माध्यम है। यह मेरा पहला प्यार है। यह हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। मैं टेलीविजन धारावहिकों के लिए भी आभारी हूं।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "जब मैंने 15 साल पहले बड़ी फिल्मों में काम किया था, तो लोग कहते थे कि मैं साथ-साथ टीवी पर क्यों काम कर रही हूं? उस समय इसे बड़े माध्यम के तौर पर नहीं जाना जाता था, लेकिन मैंने कहा कि टीवी ने मुझे पहचान दी है इसलिए मैं इसमें काम करना बंद नहीं करूंगी।"

उन्होंने कहा, "रंगमंच का एक नकारात्मक पहलू यह है कि इसके बारे में केवल वही जान सकते हैं जो इसे लाइव देखते हैं। लेकिन टीवी समाचार पत्र की तरह है। वहीं, फिल्मों के यादगार किरदार आपको अमर बना देते हैं। फिर भी मुझे रंगमंच पसंद है, क्योंकि यह मुझे रचनात्मक संतुष्टि प्रदान करता है।"

उन्होंने बताया, 'मैंने दो साल के लिए टीवी से ब्रेक लिया और खुद को फिर से जीवंत करने के लिए दो साल थियेटर में काम किया।" 'एक विवाह ऐसा भी' का प्रसारण छह फरवरी से टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन