1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी रितिक की 'काबिल'

तेलुगू में भी रिलीज की जाएगी रितिक की 'काबिल'

 Published : Oct 12, 2016 05:37 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 05:37 pm IST

रितिक रोशन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म काबिल को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म को 26 जनवरी, 2017 को दुनियाभर में के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आई है कि...

kaabil- India TV Hindi
kaabil

चेन्नई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म काबिल को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म को  26 जनवरी, 2017 को दुनियाभर में के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आई है कि फिल्म हिन्दी का अलावा तेलुगू संस्करण भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, फिल्म की डबिंग करके उसे तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा, ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रितिक के काफी प्रशंसक हैं।

इसे भी पढ़े:- 'मोहनजो दाड़ो' के फ्लॉप पर भड़के रितिक-आशुतोष, भेजे भद्दे मैसेज!

बयान के मुताबिक, "दोनों तेलुगू भाषी राज्यों में 'कृष' श्रृंखला की फिल्में और 'धूम 2' खूब हिट रही थीं।" 'काबिल' का पहला टीजर उसके तेलुगू संस्करण सहित 26 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रितिक के साथ यामी गौतम भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म का संगीत राजेश रोशन ने दिया है। फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन्स के बैनर तले राकेश रोशन द्वारा निर्मित है।

रितिक इससे पिछली बार फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ में नजर आए थे। हालांकि उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रशंसा हासिल नहीं हुई। ऐसे में अब उन्हें अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन