नई दिल्ली- इंडियन आयडल जूनियर के दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम करने वाली ओडिशा की अनन्या नंदा का एक और सपना सच हुआ जब वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रुबरू हुई। मंगलवार को अनन्या नंदा पीएम मोदी से मिली और मिलने के बाद भी उनको यकीन नहीं हो रहा कि ये हुआ है। अनन्या ने कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं नरेंद्र मोदी जी से मिली हूं। मैं उनसे और उनके आतिथ्य से विस्मय में हूँ। इतने व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने मुझसे 20-30 मिनट तक बात की। उन्होंने मेरे माता-पिता और मेरी बहन से भी खुद बातचीत की। मैं बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश हूं”, अनन्या ने आईएएनएस को बताया।
अनन्या ने बताया, उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया और मुझे लगातार रियाज करने की सलाह दी। उन्होंने मुझे अपने सपने को कभी नहीं छोड़ने और इसे हासिल करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करने की नसीहत भी दी। इस मुलाकात के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेन्द्र प्र्रधान भी उपस्थित थे।
अनन्या, जिनकी माँ एक गृहिणी है और पिता एक सरकारी औद्योगिक विभाग में निर्देशक के रूप में काम करते है, इसी महीने की शुरुआत में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो इंडियन आयडल जूनियर 2 में विजेता के रूप में उभरी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने अनन्या के साथ पीएम की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “इंडियन आइडल जूनियर (सीजन 2) की विजेता अनन्या सीताराम नंदा से पीएम ने मुलाकात की।“
ये भी पढ़ें- अनन्या नंदा बनी इंडियन आयडल जूनियर 2, देखिए तस्वीरें

अनन्या एक नारंगी रंग की कुर्ती में नजर आ रहा है वहीं पीएम मोदी सफेद कुर्ता पायजामा और हल्के नीले रंग की नेहरू जैकेट में दिख रहे साथ मिलकर।
चौदह वर्ष की अनन्या ने अपने सह-प्रतिभागी नाहिद आफरीन और नित्यश्री वेंकटरमन को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उन्हें पुरस्कार में 10 लाख रूपये के म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका जीता है। अनन्या खुद को श्रेया घोषाल और अरजित सिंह की प्रशंसक और वरिष्ठ संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के आनंद जी को अपना सौभाग्य बताती हैं।