1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं ख्याली दुनिया में नहीं जीता : इरफान

मैं ख्याली दुनिया में नहीं जीता : इरफान

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2015 08:53 am IST,  Updated : May 04, 2015 08:55 am IST

मुंबई: मंझे हुए अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का जरा भी घमंड नहीं है। इरफान 'लाइफ ऑफ पाई' और 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' सरीखी हॉलीवुड फिल्मों में

मैं ख्याली दुनिया में...- India TV Hindi
मैं ख्याली दुनिया में नहीं जीता

मुंबई: मंझे हुए अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का जरा भी घमंड नहीं है। इरफान 'लाइफ ऑफ पाई' और 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन' सरीखी हॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने एक समूह साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, "मुझमें इस बात को लेकर जरा भी दंभ नहीं है कि मैं हॉलीवुड फिल्में कर रहा हूं। आखिर में आप एक आम इंसान हैं। मैं ख्याली दुनिया में नहीं जीता।"

इरफान जल्द शूजीत सरकार निर्देशित 'पीकू' में नजर आएंगे। वह कहते हैं कि वह शूजीत के मुरीद हैं।

उन्होंने कहा, "अगर शूजीत किसी भी फिल्म का प्रस्ताव लेकर मेरे पास आएंगे, तो मैं उसे स्वीकार करूंगा। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"

'पीकू' में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन